भोपाल-रतलाम में बारिश, कई इलाकों में सड़कें डूबीं:बैतूल में दीवार गिरने से युवक की मौत; छिंदवाड़ा में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा

[metaslider id="122"]

मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक्टिव हैं। इनके असर से भोपाल और रतलाम में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं उज्जैन, हरदा, खंडवा, इटारसी और खरगोन में भी जमकर बारिश हुई।

बैतूल में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल उससे सटी झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में झोपड़ी में सो रहे 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शनि सिंह घायल हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में छिंदवाड़ा के हर्रई में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी में 5 इंच और बैतूल के भैंसदेही में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई। बैतूल जिले के सभी केंद्रों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा छिंदवाड़ा के तामिया, नरसिंहपुर के गाडरवारा, देवास के खातेगांव और शिवपुरी के पोहरी में भी तेज बारिश हुई।

इसी बीच भिंड में सबसे तेज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। नर्मदापुरम, सीहोर, इंदौर, रायसेन, दतिया, बड़वानी, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सागर, पन्ना, छिंदवाड़ा और सीधी में भी तेज हवाएं चलीं।मौसम विभाग ने गुरुवार को उज्जैन, सागर समेत प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights