हिंडोरिया के मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की कार्रवाई,

[metaslider id="122"]

हिंडोरिया के मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की कार्रवाई,

फार्मासिस्ट बिना दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर बंद

कई मेडिकल स्टोर्स में मिली अनियमितताएं
==
कारण बताओ नोटिस होंगे जारी
===

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का सतत निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में हिंडोरिया में संचालित शिखर मेडिकल, दीप मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चौरसिया मेडिकल एवं चौधरी मेडिकल का निरीक्षण औषधि निरीक्षक महिमा जैन द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवा का विक्रय दवाइयां के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड एक्सपायरी ड्रग मैनेजमेंट नारकोटिक्स मेडिसिन इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय किया जाना पाया गया एवं अन्य अनियमिताओं की वजह से तत्काल मेडिकल का संचालन बंद कराया गया।

उन्होने कहा कुछ मेडिकल स्टोर पर दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड नहीं पाए गए एवं एक्सपायरी मेडिसिन ट्रेड स्टॉक के साथ संधारित पाई गई। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत उक्त मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights