अमरपुर। जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बटिया में ताला लटकने से पंचों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्राम पंचायत बटिया के पंचों एवं ग्रामीणों का आरोप हैं कि ग्राम पंचायत कार्यालय में आय दिनों ताला लगा रहता हैं। समय में सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कार्यालय में नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे ग्रामीणों ने अपने ग्राम पंचायत संबंधित कार्यों को लेकर परेशान रहते हैं। ग्राम पंचायत बटिया में ग्राम रोजगार सहायक प्रभारी सचिव के प्रभार में हैं। ग्रामीणों को इस समय स्कूली बच्चों के अनेक दस्तावेज में सरपंच, सचिव की जरूरत पड़ता रहता हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायत कार्यालयीन समय में सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक अनुपस्थित रहते हैं। जिससे ग्रामीणों का कामकाज ढप्प पड़ा रहता हैं। जिससे ग्रामीणजन खासे परेशानी महसूस कर रहे हैं। पंचों ने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव के ऊपर वित्तीय अनियमित्ताओं का आरोप लगाकर जनसुनवाई में शिकायत करने की बात सामने आई हैं। पंचों का मांग हैं कि ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव द्वारा की गई भुगतान की जांच कर कार्यवाही का मांग किया गया हैं। इस मौके पार्वती बाई वनवासी उपसरपंच, प्रताप सिंह धुर्वे, धन सिंह धुर्वे, सीता बाई तेकाम, मीरा बाई सरोते, अंकल सिंह वनवासी, कीर्ति बाई ठाकुर, प्रेमवती बाई मरकाम आदि पंच एवं करनसिंह धुर्वे, पहल सिंह धुर्वे आदि ग्रामीण मौजूद रहे
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए जिला ब्यूरो चीफ अंकित चंद्रोल की रिपोर्ट
