म प्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 30 हजार रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा,

[metaslider id="122"]

MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 30 हजार रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूसविदिशाः मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नटेरन तहसील में पदस्थ एक पटवारी को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोप है कि पटवारी ने जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता प्रमेंद्र धाकड़ ने बताया कि नटेरन तहसील के पटवारी संदीप यादव ने उनकी पारिवारिक भूमि के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि पटवारी ने बिना पैसों के काम करने से साफ इंकार कर दिया था। वह लगातार टाल-मटोल और दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत सौंपी गई।

शिकायत में सत्यापन के बाद सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 9 जुलाई को लोकायुक्त टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी पटवारी संदीप यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights