कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

[metaslider id="122"]

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अतिवर्षा के कारण जिला चिकित्सालय के वार्डों में जलभराव की स्थिति निर्मित होने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लिया और मौके पर पहुँचकर स्थिति का मुआयना किया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती परमार ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य में गति लाएं ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
वार्डों में पानी भरने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि चिकित्सालय परिसर में जलभराव की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में मरीजों और परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर द्वारा चिकित्सालय परिसर में संचालित विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। परिसर में सुव्यवस्थित यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने समस्त दुकान मालिकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानें निर्धारित रैलिंग के भीतर ही स्थापित करें। रैलिंग के बाहर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, एसडीएम संजय नागवंशी सहित सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights