रीवा में नशा तस्करी का अनोखा प्रयोग पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।

रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमहिया थाना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानी के जार में कफ सिरप छिपाकर ग्राहकों तक पहुंचाता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेंद्र नगर स्थित खमरिया हाउस के पास पुलिया पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में पानी का जार लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम (24), निवासी सुंदर नगर, बोडाबाग को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पानी के जार में छिपाकर रखी गई अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने सिरप जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#PrathamNyayNews #Rewa #RewaPolice #OperationPrahar #Corex #DrugFreeMP #CrimeNews
[metaslider id="122"]