भोपाल बैरसिया के ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह का आयोजन

[metaslider id="122"]

जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन एक पड़ाव है, विराम नहीं। जल संरक्षण का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बैरसिया के ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह का आयोजन

भोपाल जिले की तहसील बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राखेडा में मंगलवार को जल गंगा सवंर्धन अभियान 2026 का समारोहपूर्वक समापन किया। जिसमें नदी घाट निर्माण स्थल पर पूजा अर्चना कर आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यो का संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समापन के दौरान पौधरोपण का कार्य भी जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के दौरान जनपद पंचायत बैरसिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कुबेर सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य, सहित एसडीएम बैरसिया श्री आशुतोष शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैरसिया,श्री देवेश सराठे मनरेगा एपीओ श्री हेमन्त कुमार माधुरे, सहायक यंत्री श्री एम.एल. अहिरवार, एनआरएलएम ब्लाक समन्वयक श्री रामबाबू साहू, एनआरएलएम ब्लाक सदस्य एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#bhopal #भोपाल

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights