दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने लिया नीट परीक्षा केंद्रो की व्यवस्थाओं का जायजा, तीन परीक्षा केंद्रों पर 1147 परीक्षार्थी होंगे शामिल

[metaslider id="122"]

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने
लिया नीट परीक्षा केंद्रो की व्यवस्थाओं का जायजा, तीन परीक्षा केंद्रों पर
1147 परीक्षार्थी होंगे शामिल

अभिभावकों के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था

जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने हेतु अलग से टेंट लगाए जा रहे हैं। वहां चाय-पानी की ऑन पेमेंट व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। वहीं बच्चों के लिए लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, क्योंकि परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा तथा दोपहर 1:30 बजे तक अंतिम प्रवेश दिया जाएगा। उन्होने कहा इस वर्ष परीक्षा के समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

उन्होने कहा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं तथा बिजली बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक कक्ष की नंबरिंग कर कंट्रोल रूम व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा दमोह शहर में बनाए गए तीनों नीट परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर श्री यादव के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिटी सुपरिटेंडेंट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और सिटी कोऑर्डिनेटर्स भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं तथा परीक्षा के दिन पुलिस बल समय पर तैनात रहेगा। जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights