बेलाताल सफाई मैं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

30 जून तक बेलाताल के घाटों को प्लास्टिक मुक्त करने का लिया संकल्प
==
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ आयोजन
===
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक निरंतर सार्वजनिक स्थलों,सरोवरों की स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेलाताल परिसर के मुख्य घाट जहां पर शहर के लोग पूजा -पाठ सामग्री का विसर्जन करते हैं जबकि उन्हें ऐसा करने की रोक है, बावजूद बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सहित अन्य कचरा डाला जाता है, की सफाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र लोधी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, नगर पालिका टीम एवं टीम उम्मीद के सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता से की गई। घाट की संपूर्ण सफाई के उपरांत जिला पंचायत, नगर पालिका, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, टीम उम्मीद, जन अभियान परिषद एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने संकल्प लिया कि आगे प्रतिदिन भी बेलाताल की सफाई की जावेगी तथा इसे हम 30 जून तक स्वच्छ सरोवर के रूप में विकसित करेंगे।
सफाई अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा जो कार्य किया गया उसमें ऐसा कहीं से भी प्रतीत नहीं हुआ कि यह सभी किसी सार्वजनिक कार्य के दौरान मात्र औपचारिकता कार्य कर रहे हैं बल्कि अपनी निजी घर की सफाई की तरह पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ सफाई कार्य कर रहे थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा लगभग 1 घंटे तक कठिन श्रम करके एक ट्रैक्टर ट्राली कचरे को बाहर निकलने में सक्रिय भागीदारी की।
[metaslider id="122"]