हटा डोली ग्राम में हनुमानगढ़ी मंदिर की शिखर स्थापना संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

[metaslider id="122"]

हटा डोली ग्राम में हनुमानगढ़ी मंदिर की शिखर स्थापना संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

डोली: ग्राम डोली में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में आज धार्मिक उल्लास के साथ शिखर स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मंदिर का इतिहास बेहद खास है, जिसका निर्माण 19 वर्ष पूर्व समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक जन-सहयोग से प्रारंभ किया गया था।
दिनांक 5 जून को मुख्य आचार्य पंडितश्री संतोष गर्ग जी एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के भव्य शिखर की स्थापना की गई। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में गाँव में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया।
डोली ग्राम वासियों ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 19 साल पहले किया गया था जो
समस्त ग्रामवासियों,
डोली ग्राम की आस्था के केंद्र ‘हनुमानगढ़ी मंदिर’ के निर्माण के 19 वर्षों के लंबे सफर के बाद, आज 5 जून को शिखर स्थापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

इस पुनीत कार्य को पूर्ण करने में बहुमूल्य योगदान देने के लिए हम आचार्य पंडित श्री संतोष गर्ग जी एवं डोली ग्राम के प्रत्येक नागरिक का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे ने इस उत्सव को और भी दिव्य बना दिया। हनुमान जी महाराज आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।

— समस्त हनुमानगढ़ी मंदिर समिति एवं डोली ग्रामवासी की सहयोग से भंडारा संपन्न हुआ

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights