दुकान पर डिस्पोजल और पानी का पाउच न मिलने से नाराज बदमाश दुकानदार के घर में घुसे और तहस-नहस का दिया। उसे और उसके भाई को सड़क पर घसीटकर डंडे, बेल्ट और पाइप से पीटा। इतना ही नहीं, उन्हें बचाने आई दुकानदार की पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा। घटना झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी लभेड़पुरा इलाके में शनिवार रात 10:30 बजे की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्राॅस केस दर्ज किया है।झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि नाका चन्द्रवदनी स्थित लभेड़पुरा निवासी विनीत कुमार पुत्र गंगाराम बाथम व्यापारी हैं। घर के पास ही उनकी किराना दुकान है। शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले मलखान परिहार और मोनू यादव उनकी दुकान पर डिस्पोजल और पानी का पाउच लेने पहुंचे थे। दुकानदार विनीत ने जब सामान न होने की बात कही, तो दोनों युवकों ने आइसक्रीम मांगी। दुकान पर आइसक्रीम भी नहीं थी। इतनी सी बात पर दोनों युवक उखड़ गए और दुकानदार को गालियां देते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी मलखान परिहार ने अपने पूरे कुनबे और बदमाशों को फोन करके मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में मलखान के बेटे बृजेंद्र परिहार, तेजेंद्र परिहार सहित उसके साथी दौलत उर्फ दौली परिहार, जवाहर परिहार, राजू परिहार, अवतार परिहार और तीन अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आ धमके।
घर से खींचकर महिलाओं को पीटा
आरोपियों ने अपने चेहरे पर नकाब (कपड़ा) बांध रखा था। इन लोगों ने प्लास्टिक के मोटे पाइप, लाठियों और डंडों से विनीत बाथम के परिवार पर हमला बोल दिया। दबंग इतने पर ही नहीं रुके, वे विनीत के घर के भीतर घुस गए और अंदर मौजूद महिलाओं व पुरुषों को बाल पकड़कर सड़क पर खींच लाए।
पत्थर पटककर मारने का प्रयास
मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी बेरहमी से महिलाओं को सड़क पर घसीट रहे हैं और उन पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा रहे हैं। आरोपियों ने घायल पड़े परिवार के लोगों पर भारी-भरकम बड़े पत्थर पटककर उन्हें जान से मारने (कुचलने) की कोशिश भी की। इस हमले में बाथम परिवार के कई लोग लहूलुहान होकर सड़क पर ही अधमरे हो गए।
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल
चीख-पुकार और पथराव की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर लहूलुहान घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल (JAH) भिजवाया। चूंकि खूनी संघर्ष और पथराव में दूसरे पक्ष (परिहार पक्ष) के भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं, इसलिए पुलिस ने कानूनी पेंचीदगियों को देखते हुए दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला (दोनों पक्षों के खिलाफ FIR) दर्ज किया है।
एएसपी ग्वालियर जयराज कुबेर का कहना
