युवा संगम में 211 बेरोजगार आवेदको ने कराया पंजीयन
==
03 हितग्राहियों के लिए 26 लाख 30 हजार राशि का ऋण स्वीकृत
===
युवाओं को हुए जॉब लेटर वितरित

कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा जिला प्रशासन दमोह के निर्देशानुसार आज शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस युवा संगम में भाग लेने हेतु ऑनलाइन 170 एवं ऑफलाइन 41 कुल .211 बेरोजगार आवेदकों ने पंजीयन कराया।
निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 150 युवक युवतियों का चयन किया गया जिसमें सी एच एन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई 15, जी आई एस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे 26, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विस इंदौर 4, अड़ानी सोलर मुंद्रा कच्छ 5, गेल इंस्टीट्यूट आफ स्किल गुना 12, हाइडिलवर्ग माइसेम सीमेंट नरसिंहगढ़ 3, शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड दमोह 6, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर 10, सिटी जॉब दमोह 3, भारतीय जीवन बीमा निगम 15, माय लाइफ ग्लोबल मार्केटिंग 8, प्रतिभा सिंटेक्स भोपाल 24, एच आर प्लेटिनम सॉल्यूशन 19 ने साक्षात्कार द्वारा युवक युवतियों का चयन किया।

युवा संगम में जिला उद्योग व्यापार केंद्र द्वारा 3 हितग्राहियों के लिए 26 लाख 30 हजार राशि का ऋण स्वीकृत किया गया। जिला अन्तव्यवसायि, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत कल्याण विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक मैनेजर आदि विभागों ने उपस्थित आवेदकों के लिए स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन दिया। उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की उमंग काउंसलर विधि गुप्ता ने 20 आवेदको की काउंसलिंग की। शासकीय आईटीआई दमोह से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 5, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप 8, पीएम इंटर्नशिप हेतु 4 चार आवेदकों को पंजीयन कराया गया और जॉब लेटर वितरित किए गए।
