पन्ना जिले की अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में कुए की खुदाई के दौरान मिट्टी धसने से पांच मजदूरों की मौत

[metaslider id="122"]

पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 मजदूर दब गए। अब तक 3 मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 2 अन्य को निकालने के प्रयास जारी हैं। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब खेत में कई मजदूर कुएं की खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए थे, तभी अचानक कमजोर मिट्टी भरभराकर गिर गई और कुआं धंस गया। देखते ही देखते मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल सहित एक अन्य मजदूर के दबने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन के पहुंचने से पहले ही जेसीबी की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया और तीन शव बाहर निकाल लिए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के 3 घंटे से अधिक समय बाद भी प्रशासन की ओर से कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में वे खुद ही बचाव कार्य कर रहे हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुआं पहले से ही कमजोर और खतरनाक स्थिति में था, बावजूद इसके काम जारी रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने मजदूरों को अधिक मजदूरी का लालच देकर काम पर लगाया, जबकि यह जगह पहले से ही जोखिम भरी थी। हादसे के बाद सरपंच के मौके से फरार होने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और बाकी मजदूरों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। चाणक्य न्यूज़ इंडिया
#panna
#MadhyaPradesh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights