इंदौर में बुलेट चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार:10 से ज्यादा बाइक बरामद, चोरी कर किराए पर देते थे आरोपी

[metaslider id="122"]

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की करीब एक दर्जन बुलेट और बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी महंगी बुलेट चोरी कर उसे ऑर्डर पर उपलब्ध कराते थे।

टीआई सियाराम गुर्जर की टीम ने शिवेंद्र, वीरेंद्र और पंकज नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी की लगभग चार बुलेट और अन्य बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सूने इलाकों से वाहन चोरी करते थे और इसे शौक-मौज के लिए अंजाम देते थे।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे ऑर्डर पर बुलेट उपलब्ध कराते थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी साहिल का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले की जांच जारी है।

तिलक नगर क्षेत्र में एक ज्वेलर्स संचालक के घर चोरी की वारदात हुई है। सुमन बेरा निवासी गोयल नगर ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर पर ताला लगाकर कॉलोनी में कार्यक्रम में गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थे।

चोरी की गई सामग्री में सोने की पांच अंगूठियां, दो लॉकेट, चेन, कंगन, चूड़ियां और नकदी शामिल है। तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

विजयनगर में पुराने चोरी मामले में एफआईआर दर्ज

विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली कीर्ति गघोरिया ने मालवीय नगर में हुई चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 मई को कार्यक्रम में जाने के बाद घर लौटने पर अलमारी से सोने का हार और कान की बालियां गायब थीं।

पीड़िता ने इस मामले में अपने रिश्तेदार दंपति पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights