गंजबासौदा पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान में नाबालिग राजस्थान से सकुशल मिली*
*जिला ब्यूरो, देवेंद्र रघुवंशी।*
गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गंजबासौदा को बड़ी राहत मिली है। 13 साल 10 माह की एक नाबालिग बालिका को 7 दिन में ही राजस्थान के बांरा जिले से सकुशल खोजकर उसके परिवार तक पहुंचा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को बच्ची के परिजनों ने गंजबासौदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने लगातार खोजबीन और तकनीकी मदद से बच्ची का सुराग लगाया। टीम ने 16 अप्रैल को राजस्थान के बारा जिले से बालिका को सुरक्षित ढूंढ लिया।
इसके बाद बच्ची की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस पूरे अभियान में टीम के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
*401 से ज्यादा बच्चों को मिलाया परिवार से*
विदिशा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत वर्ष 2025–2026 में अब तक 401 से अधिक गुमशुदा और अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर उनके परिवार से मिलाया जा चुका है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई बच्चा गुम होता है तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते मदद मिल सके।
पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान में गंजबासौदा की नाबालिग राजस्थान से सकुशल मिली*
[metaslider id="122"]
