दमोह बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ लोक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

[metaslider id="122"]

श्रद्धालुओं को सरल, सुलभ एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी
=
सौंदर्यकरण किस प्रकार किया जाएगा, इसकी अभी से कल्पना कर ठोस योजना बनाना आवश्यक- विधायक श्री मलैया

श्रद्धालुओं की सुविधा, पारदर्शी व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने की विस्तृत चर्चा- कलेक्टर श्री कोचर
==
बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ लोक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ लोक के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी, विधायक जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की गरिमामय मौजूदगी रही। बैठक में मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं मंदिर समिति संरक्षक सुभाष सोलंकी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल, सुलभ एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर परिसर में ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे आने वाले श्रद्धालु सकारात्मक अनुभव लेकर जाएं और अन्य लोगों को भी यहां की सुविधाओं के बारे में बताएं। साथ ही उन्होंने डिजिटल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया, जिससे आमजन घर बैठे ही लाइव दर्शन और व्यवस्थाओं को देख सकें।

पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र का सौंदर्यकरण किस प्रकार किया जाएगा, इसकी अभी से कल्पना कर ठोस योजना बनाना आवश्यक है। उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की बात कही।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि जागेश्वरनाथ लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा तथा संभावित समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से नोट किया गया है और प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सभी के सहयोग से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

बैठक के पश्चात विधायक जयंत कुमार मलैया एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने निर्माणाधीन कॉरिडोर, मुख्य द्वार, मंदिर परिसर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights