मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक और शहर का बदला नाम। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह जिले के हटा पहुंचे। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम मोहन यादव ने 405.58 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं। सीएम मोहन यादव ने दोहराया कि बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने हटा में एमएलबी स्कूल में ऑडिटोरियम बनाने, हटा महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय की पढ़ाई चालू कराने और पटेरा में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने हटा का नाम बदलने का भी ऐलान करते हुए इसे शिवकाशी Shivkashi का नाम दिया।

दमोह जिले के लिए सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 405 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें लगभग 232 करोड़ रूपए की लागत से हटा से गैसाबाद सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किमी मार्ग के टू-लेन रोड के रूप में उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 74 करोड़ की लागत से मडियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण और 49 करोड़ की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है।

हटा अब बनेगा शिवकाशी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा।महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हटा मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ !
1. हटा का नाम बदलकर “शिवकाशी” रखने की घोषणा।
2. हटा में नया आईटीआई (ITI) भवन बनाया जाएगा।
3. हटा में सर्वसुविधायुक्त नया नगर पालिका भवन बनाया जाएगा।
4. हटा में भव्य गीता भवन का निर्माण किया जाएगा।
5. हटा के महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय प्रारंभ किए जाएंगे।
6. विनती–मड़ियादौ–चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
7. पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
8. पटेरा में नया महाविद्यालय खोला जाएगा।
9. मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाया जाएगा।
उपरोक्त महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा करने हेतु मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का हटा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ये सभी घोषणाएँ शीघ्र ही धरातल पर साकार रूप में दिखाई देंगी और हटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
[metaslider id="122"]