NEW DELHI लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी
सत्र 12 बजे तक स्थगित; स्पीकर बोले- प्रश्नकाल के बाद चर्चा होगी, सरकार जवाब देगी

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दिया है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नकाल के बाद चर्चा करेंगे। सरकार हर सवाल का जवाब देगी। ये तरीका उचित नहीं है। पहले ही दिन ये आचरण सही नहीं। हमें मिथक तोड़ना चाहिए।
सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा। हमने 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा।
पीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100% अचीव किया। हमने सिद्ध करके दिखा दिया। इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई सांसद संसद भवन पहुंच गए हैं। सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMVAadzSYlR/
[metaslider id="122"]