हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया ने दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष करवाया गरबे का आयोजन

[metaslider id="122"]

उमरिया – हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा गरबे का आयोजन दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष करवाया जिसमे विभिन्न कार्यक्रम करते हुए गरबे का कार्यक्रम किया गया तथा विजेता टीम को प्रथम श्रेणी , द्वितीय श्रेणी, तीसरी श्रेणी पुरस्कार वितरण किया गया। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के इस कार्य को लोगों ने सराहना एवं कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच सभी धार्मिक त्यौहारों में एवं सामाजिक कार्यों में बहुत ही अच्छे कार्यक्रम कर रहा है। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक असलम शेर ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच इसी तरीके से आपसी भाईचारे से साथ सभी धार्मिक त्यौहारों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगा एवं हिंदू मुस्लिम एकता मंच पूरे मध्यप्रदेश में इसी तरीके से सभी धार्मिक त्यौहारों के कार्यक्रम एवं सामाजिक कार्यों को करता रहेगा। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के राजेंद्र कोल, हनीफ खान, सिद्धिक खान, शैलेंद्र भट्ट, जानवी पाण्डेय,कपूरिया बाई विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा,राजेंद्र कुशवाहा, कोमलचंद्र विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, संजय कुशवाहा, आलोक पाण्डेय, नसरीन बानो, मोनी बर्मन आदि लोग उपस्थित रहे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights