उमरिया मानपुर फिर हुआ टाइगर अटैक,और फिर हुई इंसानी मौत ग्राम मछखेता में

[metaslider id="122"]

लोकेशन उमरिया मध्य प्रदेश

रिपोर्टर विजय कुमार यादव

उमरिया मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मछखेता में चरवाहे पर टाइगर ने हमला किया है,इस घटना में चरवाहे प्रेम पिता बाबू लाल सिंह उम्र 55 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।घटना की जानकारी पर मौके पर पार्क अमला पहुंचा है,और ज़रूरी कार्यवाही कर रहा है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे मछखेता गांव से सटे मझिहारी हार में हुए इस हादसे में इंसानी मौत से पूरा गांव शोक संतप्त है,वही परिवार जनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पार्क क्षेत्र के अलग अलग परिक्षेत्र में लगातार टाइगर हमले से इंसानी मौत के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है,जो पार्क प्रबन्धन के लिए बड़ा सवाल है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *