दमोह मंडी व्यापारियों की तानाशाही मनमानी नहीं चलेगी किसानो ने रोडजाम,गेट बंदकर धरना-प्रदर्शन किया

[metaslider id="122"]

मंडी व्यापारियों की तानाशाही मनमानी नहीं चलेगी
किसानो ने रोडजाम,गेट बंदकर धरना-प्रदर्शन किया
🙏किसान हितों के लिए संघर्ष लगातार जारी🙏

आज दमोह मंडी में, डाक निलामी न होने से किसान को हुये नुकसान का मुआवजा दिलवाने व अवैधानिक रूप से मंडी डाक नीलामी न कर वाले व्यापारियो के लाईसेंस निरस्त करने किसान संगठनो के पदाधिकारीयो ने सौंपा पत्र, बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेगे ।

दमोह।कृषि उपज मंडी में आज शनिवार को व्यापारियों द्वारा अचानक बीच में डाक नीलामी बंद करने पर किसानों द्वारा तालाबंदी और चक्का जाम किए गया जाने के बाद किसान संगठनो प्रतिनिधिमंडल मे सदस्य- जिला विकास सलाहकार समिति दमोह एड,हरिश्चंद्र पटेल भारतीय किसान संघ की संभागीय मंत्री हेमंत पटेल राजकुमार राय बमनपुरा अजय असाटी राजापटना सुरेश पटेल व अन्य किसान भाइयों के साथ सचिव कृषि उपज मंडी समिति से मिला और एक पत्र सौंपा। पत्र में व्यापारियों अवैधानिक रूप से अकारण से किसानो की आनाज की लगी डेरी की डाक बद कर दी जिस पर किसान किसान आकर्षित हो गया और किस ने लगातार अपनी बात मंडी प्रशासन के समक्ष रखी जब किसी ने किसानों की बात नहीं सुनी तब जाकर किसानों ने रोड जमकर मंडी के मुख्य गेट बद कर आपनी मांग रखी (1) किसानो की मांग है कि हमें गांव से मंडी तक माल (अनाज)लाने में ट्रैक्टर से ₹2000 का खर्च होता है साथ ही अब डाक ना होने के कारण ,हम लोगों को अपना अनाज वापस गांव ले जाना पड़ेगा इसका ₹2000 खर्च होगा इस प्रकार आज जिन किसानों की डाक नीलामी नहीं हुई है और उनको घर वापस अनाज लेकर जाना पड़ रहा है उन सभी किसानों को ₹4000 प्रति किसान के हिसाब से मुआवजा व्यापारियों से या मंडी बोर्ड से दिलवाया जाए। (2)जिन व्यापारियों ने बिना किसी सूचना के बीच में ही कार्य (डाक नीलामी) बद कि है तो निश्चित रूप से इन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी मनमानी साबित करने के लिए यह कार्य किया है तो इन सभी व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं ।
इन दो मांगों को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारीयो ने एसडीम महोदय दमोह व कृषि उपज मंडी सचिव दमोह के समक्ष अपना पत्र सौंप कर अपनी बात रखी साथी निवेदन किया है कि जब तक मंडी की व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक नहीं हो जाती तब तक मंडी का संचालन न किया जाए

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights