मप्र रटेड हेड *एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया* मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने IAS अशोक बर्णवाल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

[metaslider id="122"]

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने IAS अशोक बर्णवाल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
IAS Ashok Barnwal : मध्य प्रदेश शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अनुराग जैन को नीति आयोग के CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।MP New Chief Secretary : मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार बेहद महत्वपूर्ण रहा। सूबे के मुख्य सचिव अनुराग जैन की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की जिम्मेदारी सौपे जाने के बाद अब राज्य को नया मुखिा भी मिल गया है। राज्य सरकार मे 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।

सीएम मोहन ने नए सीएस को दी शुभकामनाएंMP New Chief Secretary : मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार बेहद महत्वपूर्ण रहा। सूबे के मुख्य सचिव अनुराग जैन की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की जिम्मेदारी सौपे जाने के बाद अब राज्य को नया मुखिा भी मिल गया है। राज्य सरकार मे 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।

सीएम मोहन ने नए सीएस को दी शुभकामनाएं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के पिछले मुख्य सचिव रहे अनुराग जैन से भी सीएम निवास पर ही मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें भी प्रदेश की जिम्मेदारियों को बखूबे निभाने पर आभार व्यक्त किया, साथ ही केंद्रीय नेत्रृत्व में मिले नए प्रभार को लेकर शुभकामनाएं दीं। सीएम ने इस संबंध में भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी ने नीति आयोग, नई दिल्ली में CEO नियुक्त किए जाने के पश्चात् सौजन्य भेंट की। उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’

सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी

IAS Ashok Barnwal(एमपी के नए मुख्य सचिव बने IAS अशोक बर्णवाल Photo Source- Department of General Administration)
अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएसएस अफसर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक बर्णवाल नीति आयोग के सीईओ नियुक्त हुए अनुराग जैन के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं। सूत्रों की मानें तो अनुराग जैन की सिफारिश पर ही बर्णवाल को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अबतक बर्णवाल स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रशासन से जुड़े विभिन्न जटिल विभागों का बड़ी कुशलता के साथ संचालन करते आए हैं और इन जिम्मेदारियों पर उन्हें 35 साल का लंबा अनुभव भी है।

तकनीकी और प्रबंधकीय योग्यता में भी उनकी महारत हासिल है। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ-साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनकी यही पृष्ठभूमि नीतिगत चुनौतियों को तकनीकी और रणनीतिक दृष्टिकोण से हल करने में मददगार साबित होती है। जटिल क्षेत्रों में पीपुल-फर्स्ट अप्रोच के चलते मौजूदा समय में वे अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी कार्यरत हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, खाद्य सुरक्षा आयुक्त और भोपाल गैस त्रासदी राहत कार्यों जैसे संवेदनशील मामलों में भी उनके जनहित-प्रथम कार्यशैली के रिकॉर्ड को देखते हुए राज्य सरकार ने उनपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का भरोसा जताया है।

दो मुख्यमंत्रियों के प्रमुख सचिव भी रहे बर्णवाल

अशोक बर्णवाल उन अधिकारियों में से एक हैं, जो अपने कार्यकाल के दौरान दो मुख्यमंत्रियों के प्रमुख सचिव भी रहे हैं। अगस्त 2016 में शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपना प्रमुख सचिव बनाया गया तो 2018 में जब कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी तब कमलनाथ ने भी उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए अपना प्रमुख सचिव बनाए रखा। एवं माननीय डॉ रामकृष्ण कुसमरिया जी अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग आयोग पूर्व कृषि मंत्री और पूर्व सांसद ने मध्यप्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी श्री अशोक वर्णवाल जी से सौजन्य भेंट कर उनको बधाई दी

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights