*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़*
*दिनांक 22.10.2026*
*दशहरा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक *श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS), जिला रायपुर ग्रामीण* के निर्देशन में, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मति चंचल तिवारी* एवं *अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) तिल्दा* के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा दशहरा पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।
*. परिशांति भंग करने की आशंका पर 05 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधत्मक कार्यवाही*
दिनांक 22.10.2026 को दशहरा पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अलग-अलग पेट्रोलिंग टीमें गठित कर क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा था। पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुछ व्यक्तियों के जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट पर उतारू होने तथा संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका पाए जाने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई।
कुल 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तारी पश्चात एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को जेल निरुद्ध किया गया।
*असामाजिक तत्वों के नाम*
01- कमल रात्रे पिता पूनम रात्रे उम्र 26 साल पता तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
02- महेश कुमार भारती पिता देवलाल भारती उम्र 25 साल पता तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
03- अंकित धु्रव पिता गोपाल धु्रव उम्र 19 साल पता ग्राम रजिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
04- गोपाल धु्रव पिता स्व0 सामारू धु्रव उम्र 45 साल पता ग्राम रजिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
05- ईश्वर धु्रव पिता गोपाल धु्रव उम्र 23 साल पता ग्राम रजिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
*तिल्दा नेवरा पुलिस की अपील*
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा दशहरा पर्व सहित अन्य आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी, गुण्डा-बदमाश चेकिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पर्व एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति बनाए रखें, आपसी विवाद से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
[metaslider id="122"]