नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही भाजपा में बगावत, दतिया में मचा बवाल

[metaslider id="122"]

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही भाजपा में बगावत, दतिया में मचा बवाल. Narottam Mishra Supporters Protest: दतिया उपचुनाव के प्रबल दावेदार माने जा रहे नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने से दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा। Datia Narottam Mishra Supporters Protest: मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी में बगावत की तस्वीरें सामने आई हैं। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने से नाराज उनके समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं और रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था लेकिन शुक्रवार शाम को जारी हुई प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम नहीं आया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही मचा बवाल
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान होने की खबर जैसे ही दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और बाजार बंद कराते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। नाराज भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर हंगामा व नारेबाजी कर रहे हैं और स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच चुका है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पार्टी अपना फैसला नहीं बदलती है और नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता है तो वो सभी पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।दावेदारों में भी शामिल नहीं थे आशुतोष


भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुके दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का नाम कटना सभी को हैरान कर गया। नरोत्तम मिश्रा इस उपचुनाव में सक्रिय हो चुके थे और कार्यकर्ताओं से भी लगातार मिलने लगे थे। भाजपा की ओर से भी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट लगभग तय माना जा रहा था। नरोत्तम के अलावा भाजपा के दो नेता भी दावेदारों में शामिल थे। उनमें से अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम थे। लेकिन अंत समय तक पैनल में आशुतोष तिवारी का नाम शामिल नहीं था और पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

अब कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार


भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब सभी की निगाह कांग्रेस पर टिक गई है। कांग्रेस की ओर से माना जा रहा है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के परिवार से उनकी पत्नी या बेटे को मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। संभवतः देर रात तक कांग्रेस भी अपने पत्ते खोल सकती है।

3 अगस्त को आएगा रिजल्ट
दतिया उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। वहीं, उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को होगा, जबकि मतों की गणना 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पूरी कर ली जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights