सागर हर ब्लॉक में लगेगा 7 दिवसीय विशेष शिविर

[metaslider id="122"]

हर ब्लॉक में लगेगा 7 दिवसीय विशेष शिविर

➡️ कलेक्टर ने शिक्षकों के न्यायोचित दावों का समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश

जिले के शासकीय शिक्षकों के विभिन्न स्वत्वों और लंबित दावों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन को निर्देशित किया है कि वे 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे जिले में ब्लॉक स्तरीय 7 दिवसीय विशेष कैंप प्लान तैयार कर उसका कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों को अपने एरियर, वेतन विसंगति, अवकाश स्वीकृति या अन्य किसी भी प्रकार के क्लेम के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए आगामी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी और उनकी सेवा शाखा के अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का मिलान कर उनका निराकरण करेंगे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षकों के क्लेम से संबंधित एक भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर लगने वाले इन कैंपों की मॉनिटरिंग स्वयं डीईओ करेंगे। यदि किसी बीईओ या बाबू द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है, तो उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय कैंपों के साथ साथ जिला मुख्यालय पर भी एक श्जिला स्तरीय कैंपश् भी आयोजित किया जाएगा, ताकि श जटिल मामलों का अंतिम रूप से निपटारा किया जा सके।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस 7 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे, उनका पूरा रिकॉर्ड संधारित किया जाए। सिटीजन चार्टर और समय-सीमा नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों के न्यायोचित दावों का समय पर भुगतान न होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। इस अभियान के बाद भी यदि किसी शिक्षक का क्लेम अकारण लंबित पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights