दमोह पुलिस की जनरल परेड संपन्न, कानून व्यवस्था एवं दंगा नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण पर रहा विशेष फोकस

[metaslider id="122"]

दमोह पुलिस की जनरल परेड संपन्न, कानून व्यवस्था एवं दंगा नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण पर रहा विशेष फोकस

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन दमोह में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जनरल परेड में कानून व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को अश्रु गैस हैंड ग्रेनेड के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का नियमित प्रशिक्षण एवं शारीरिक दक्षता अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस जवानों के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता भी आयोजित कराई, जिससे जवानों में टीम भावना, समन्वय, उत्साह एवं शारीरिक क्षमता का विकास हो सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हुए किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने के लिए सदैव तैयार रखना है। #dgpmp #jansamparkmp #jansamparkdamoh #igpsagar #spdamoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights