कलेक्टर दमोह लक्ष्मणकुटी, महंतपुर एवं सद्गुवां क्षेत्र का लिया जायजा सद्गुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 9 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर 3-3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये

[metaslider id="122"]

लक्ष्मणकुटी, महंतपुर एवं सद्गुवां क्षेत्र का लिया जायजा

अनियमितता एवं लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित

सद्गुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 9 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर 3-3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता अनुपस्थित मिलने पर परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस
==
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी सोकॉज नोटिस जारी
==

जिले में शासकीय कार्य अपने समय पर सम्पन्न होते रहें इसी उद्देश्य को लेकर कलेक्टर लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है तथा प्रशासनिक गतिविधियों में जहां लापरवाही बरती जा रही है, इस बात का आंकलन भी कर रहे है। इसी क्रम में आज प्रात: 9 बजे आकस्मिक रूप से भ्रमण पर निकले। इस दौरान अनियमितता, लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित और सदगुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर 3-3 दिवस का वेतन काटने और आंगनबाड़ी केन्द्र महंतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता अनुपस्थित पाये जाने पर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सोकॉज नोटिस जारी किये गये है।

अपने भ्रमण के दौरान प्रात: 10.35 बजे सद्गुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे यहां पदस्थ डॉक्टर सहित 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सभी 9 चिकित्सकों एवं स्टॉफ का 3-3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।

इसी तरह पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल लक्ष्मणकुटी में कक्षा दसवीं के क्लास रूम पहुंचे यहां छात्रों को टाईम टेबिल की जानकारी नहीं थी, छात्राओं की संख्या14 थी, यहां 14 शिक्षक पदस्थ हैं। टाइम टेबिल प्रदर्शन और छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

प्राथमिक शाला लक्ष्मणकुटी में 02 शिक्षक पदस्थ है। 4 बच्चे उपस्थित थे। शिक्षिकाएं अपना टेबल वर्क में व्यस्त थीं। बच्चों से चर्चा की अध्यापन कराया, नोटबुक में बच्चों ने जो लिखा था वह चैक नहीं किया गया, 02 दिन पूर्व का होमवर्क था। प्रतिदिन कॉपी चैक करने के निर्देश दिये तथा कार्य संतोष जनक नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की ।

भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला महंतपुर का प्रात 9.40 बजे जायजा लिया। यहां 02 शिक्षक पदस्थ थे, प्रधानाध्यापक संजीव ठाकुर उपस्थित पाये गये, शिक्षक प्रदीप बिल्थरे अनुपस्थित मिलने पर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

आंगनबाड़ी केन्द्र महंतपुर का भी जायजा लिया। सहायिका मालती अहिरवार उपस्थित मिली, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कविता राज अनुपस्थित थीं एक भी बच्चा केन्द्र पर नहीं था। कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights