प्रेस विज्ञप्ति
जिला दमोह
दिनांक 09.06.2026

सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS)ने किया पदोन्नति अलंकरण

पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को गरिमामय पदोन्नति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को लाल-नीली फित्ती लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं न्याय की स्थापना के लिए समर्पित भाव से कार्य करे तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग कर पुलिस विभाग की गरिमा और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे।
समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने मिला।पदोन्नत कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।
[metaslider id="122"]