मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के प्रवेश एवं मूल्यांकन के डायरेक्टर श्री सतीश पाटील की सक्रियता से छात्रों के वर्ष बर्बाद होने से बचे
अध्ययन केंद्र कृष्ण जी राव पवार कॉलेज एवं तुकोजीराव पवार कॉलेज देवास के अध्यनरत छात्र अभिषेक शर्मा बीएससी फाइनल ईयर एवं जितेंद्र भाटी एमएससी फाइनल ईयर के छात्र का एमपी ऑनलाइन पर प्रवेश होने में तकनीकी समस्या आ रही थी काफी दिनों से छात्र उक्त समस्या को लेकर परेशान हो रहे थे और परीक्षा भी नजदीक आ गई थी इसके पश्चात छात्रों द्वारा भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश एवं मूल्यांकन के डायरेक्टर सतीश पाटिल से संपर्क कर उन्हें उक्त समस्या के बारे में अवगत कराया छात्र हित को ध्यान में रखते हुए श्री पाटिल द्वारा तत्काल तकनीकी टीम को इस बारे में अवगत कराया गया इसके पश्चात महज 24 घंटे के अंदर दोनों छात्रों के प्रवेश हो गए और छात्रों के साल बर्बाद होने से बच गए दोनों छात्रों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए श्री पाटिल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
प्रवेश एवं मूल्यांकन के डायरेक्टर की सक्रियता से छात्रों के साल बर्बाद होने से बचे
[metaslider id="122"]
