दमोह डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मानस भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

[metaslider id="122"]

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल एक ऐतिहासिक कदम -राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
=
सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू होने से आने वाले 50 वर्षों में भारत की राजनीति में बदलाव लाएगा-सांसद दमोह श्री लोधी
=
महिलाएँ परिवार की रीढ़ होती हैं और अब देश की रीढ़ भी बनेंगी -जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल
=
महिलाओं की भागीदारी न केवल शासन और प्रशासन, देश के विकास और समाज के उत्थान में भी सशक्त होगी – राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया
=
विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित

अंबेडकर जी की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
=
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मानस भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
==
डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते हैं “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवताः” का भाव हमारे समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को दर्शाता है। इसी दिशा में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल एक ऐतिहासिक कदम है। इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्थानीय मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज जनमानस के बीच कही। कार्यक्रम का शुभारंभ डाँ भीमराव अंबेडकर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। ।
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा डॉ. अंबेडकर जी का जो संदेश हमको शिक्षित और सुसंस्कृत करता हैं ताकि आने वाले समय में हम देश, समाज और राष्ट्र का काम कर पाएं। डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है और उनका जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है”, इसे अपनाकर ही समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। राज्यमंत्री ने सभी नागरिकों से डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने सामाजिक न्याय और समानता को लेकर कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार मिलना एक सकारात्मक और स्वागत योग्य कदम है। उनके अनुसार, यह वही लक्ष्य है जिसके लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजीवन संघर्ष किया था समाज से असमानता को समाप्त करना उनका उद्देश्य था।


अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया ने कहा पहले के समय में माताओं और बहनों के साथ जो व्यवहार होता था, वह अत्यंत चिंताजनक था, लेकिन आज परिस्थितियाँ बदल रही हैं और महिलाएं विभिन्न पदों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, उन्होंने कहा कि यदि 33% आरक्षण लागू होने पर महिलाओं की भागीदारी न केवल शासन और प्रशासन में बढ़ेगी, बल्कि देश के विकास और समाज के उत्थान में भी उनकी भूमिका और सशक्त होगी। यह कदम समाज में मौजूद असमानताओं को दूर करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है।
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा बाबा साहब के विचार उनकी सोच थी जिस प्रकार से उन्होंने शिक्षा प्राप्त करके नए-नए आयाम हासिल किए हैं, और भारत का संविधान रचने का काम बाबा साहब ने किया, निश्चित ही उससे हम लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा देश के संविधान को आगे बढ़ाते हुए सरकार लोकसभा में 16, 17 और 18 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करने वाली है और यह आने वाले 50 वर्षों में भारत की राजनीति में बदलाव लाएगा। विधानसभा और लोकसभा में आप देखेंगे कि महिला विधायक और महिला सांसदों की संख्या बढ़ने वाली है। नेतृत्व जब सशक्त रहता है और वास्तव में देश के जीने के लिए, देश को कुछ करने के लिए जिसके मन में जज्बा रहता है, ऐसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ये ऐतिहासिक दिन हम लोगों के बीच आया है।”


जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा आज हम बाबा साहब की 135वीं जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये देशवासियों, क्षेत्रवासियों, जिले वासियों को जन्म जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा बाबा साहब की सोच, विचार, ऐसे व्यक्तित्व के धनी जिन्होंने उस समय यह सोचा कि सभी एक साथ समानता के साथ रह सकें, उन्हें सलाम करती हूँ कि ऐसी यदि सोच महापुरुषों की है।
उन्होंने कहा महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी का अवसर है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव जी ने हम महिलाओं के बारे में इतना सोचा। मैं उनके लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद देती हूँ कि जहाँ 252 विधायक चुने जाते हैं वहाँ 30% आरक्षण पर 70-80 महिलाएँ भी चुनी जाएँगी और महिलाएँ परिवार की रीढ़ होती हैं और अब हम देश की रीढ़ भी बनेंगे। देश के विकास में हमारी भी भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर श्याम शिवहरे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखते हुये पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया । उन्होंने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के संघर्षो को याद करते हुये उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारने का आग्रह आमजन से किया।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा केवल जयंती मनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और संघर्षों से सीख लेकर उन्हें व्यवहार में लागू करना आवश्यक है। उन्होने कहा, महान व्यक्तित्वों ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए शिक्षा के बल पर न केवल स्वयं को स्थापित किया, बल्कि पूरे राष्ट्र को नई दिशा दी। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
कलेक्टर श्री यादव ने विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। यदि हम सभी शिक्षा को अपनाते हुए आगे बढ़ें, तो निश्चित रूप से समाज को एक नई दिशा देने में सफल होंगे।
विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, अंत्यव्यसायी के हितग्राहियों को अंबेडकर योजना और संत रविदास योजना के तहत 02-02 लाख रूपये के चेक, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा दुग्ध डेयरी योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, स्कूल शिक्षा 10 वी 12 में मेरिट मे आये बच्चों का सम्मान, सेडमेप द्वारा महिलाओं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण स्वीकृत पत्र, नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का शॉल श्रीफल से सम्मान, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights