गुना में ईंधन की कोई कमी नहीं, कलेक्टर की जनता से अपील

[metaslider id="122"]

गुना | जिले में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग करें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें, ताकि सभी लोगों को सुगमता से उपलब्धता बनी रहे।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights