सफलता की कहानी
➡️ सागर के ओमप्रकाश पटेल का पहले ही प्रयास में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ग्रंथपाल परीक्षा में राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन

सागर जिले के मोहल्ला नं. 1 काछीयाना निवासी ओमप्रकाश पटेल, पिता श्री प्रेमलाल पटेल का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित MPPSC ग्रंथपाल परीक्षा 2022 में राजपत्रित अधिकारी पद पर हुआ है। उन्होंने प्रथम प्रयास में 15 वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने क्षेत्र और सागर जिले का नाम रोशन किया है।
ओमप्रकाश पटेल ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, गुरुजनों, शिक्षकों, परिवारजनों, मित्रों एवं सहयोगियों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुंचे।
उन्होंने अपनी प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई शासकीय संस्थानों से पूरी की। उन्होंने डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से वर्ष 2021 में एम.लिब. (M.Lib.I.Sc.) की उपाधि प्राप्त की तथा UGC NET परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
लगातार परिश्रम और समर्पण के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने MPPSC ग्रंथपाल परीक्षा 2022 में भाग लिया और पहले ही प्रयास में 15 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
वर्तमान में ओमप्रकाश पटेल शासकीय आदर्श महाविद्यालय दमोह में गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
[metaslider id="122"]