दमोह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

[metaslider id="122"]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न


===

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद सभा कक्ष, दमोह में जिला स्तरीय महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति ठाकुर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण एवं समाज के विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई तथा सभी को समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सेक्टरों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एक-एक सहायिका सहित कुल 40 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात 12 कार्यकर्ताओं के मध्य कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights