बालाघाट 14 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं को एचपीवी टीका अवश्य लगवायें—कलेक्टर श्री मीना

[metaslider id="122"]

#बालाघाट
14 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं को एचपीवी टीका अवश्य लगवायें—कलेक्टर श्री मीना

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने आमजन से अपील की है कि अपने परिवार, पड़ोस एवं परिचित 14 वर्ष की बालिकाओें को एचपीवी का टीका अवश्य लगवायें। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 28 फरवरी 2026 से एक राष्ट्रव्यापी मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। सर्वाइकल कैंसर जैसे बीमारियों के बचाव के लिए 14 वर्ष की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है।

बालाघाट जिले में जिला चिकित्सालय बालाघाट, सिविल अस्पताल बैहर, लांजी, वारासिवनी एवं सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्र कटंगी, खैरलांजी, लालबर्रा, किरनापुर, बिरसा, परसवाड़ा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। बालिकायें इनमें से किसी भी केन्द्र पर जाकर एचपीवी टीका लगवा सकती हैं। जिन बालिकाओं ने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसी बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर अवलोकन में रखा जाएगा। टीकाकरण से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बालिका खाली पेट न हो। संभावित हल्के दुष्प्रभाव जैसे इंजेक्शन स्थल पर दर्द, सिरदर्द या थकान सामान्य हैं और शीघ्र ठीक हो जाते हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights