रक्षा मंत्री ने सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया:तवांग बॉर्डर पर शस्त्र पूजा की; सुरक्षाबलों से बोले- देश को आप पर गर्व——देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में LAC के पास भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया। इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजा भी की। रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना के जवानों से बात की और उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
रक्षा मंत्री ने कहा- अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि देश के जवानों ने भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का आर्थिक विकास हुआ है। दुनिया के लोग मानने लगे हैं कि आर्थिक रूप से भारत सशक्त हो रहा है।
सैन्य शक्ति के मामले में भी भारत की ताकत बढ़ी है। जिस कठिन परिस्थितियों में आप देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। देशवासियों को आप पर गर्व है।
[metaslider id="122"]