Gwalior-पति की छाती पर बैठी, फिर गला घोंट दिया:

Gwalior

Gwalior

[metaslider id="122"]

Gwalior-पति की छाती पर बैठी, फिर गला घोंट दिया:हत्या से पहले बीयर पार्टी, ग्वालियर में क्राइम सीरियल देख रची साजिश

ग्वालियर में गिरवाई नाका क्षेत्र में युवक की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति की छाती पर बैठी, फिर गला घोंट दिया। हत्या से पहले फ्राइड फिश और बीयर पार्टी की। क्राइम सीरियल देखकर हत्या की साजिश रची थी।

19 सितंबर को लोकेंद्र कुशवाह (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्नी अंजली और उसके मौसेरे भाई से पूछताछ की। भाई ने मर्डर के पीछे की कहानी बता दी। बाद में पत्नी अंजली कुशवाह (23) ने भी वारदात कबूल कर ली। पता चला- बॉयफ्रेंड के लिए नाबालिग भाई के साथ वारदात को अंजाम दिया था। बॉयफ्रेंड का नाम नहीं आए, इसके लिए उसे नौकरी के लिए केरल भेज दिया। पुलिस ने नाबालिग मौसेरे भाई, अंजली और प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर एसपी राकेश कुमार सगर ने दैनिक भास्कर को सिलसिलेवार पूरी वारदात बताई।

अंजली कुशवाह पर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अंतिम संस्कार की तैयारी थी… गले पर निशान देख पुलिस को सूचना

एसपी ने बताया कि गिरवाई क्षेत्र में बाबा वाली पहाड़ी पर रहने वाला लोकेंद्र (24) पुत्र नंदलाल कुशवाह प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पिता नंदलाल और पत्नी अंजली कुशवाह (23) हैं। 2020 में दोनों की शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है।

19 सितंबर को अंजली से मिलने उसकी मौसी का 17 साल का बेटा नंदू आया था। दोपहर करीब 3 बजे जब ससुर घर पहुंचे, तो बहू ने बताया कि पति के सिर में दर्द है। उनके लिए दवा ला दें। यह भी कहा कि उसे अपने जीजा मनोज कुशवाह के घर जाना है। इसके बाद ससुर दवा लेने चले गए।

कुछ देर बाद अंजली के ससुर नंदलाल घर लौटे, तो लाइट बंद मिली। बहू और उसका मौसेरा भाई भी घर पर नहीं थे। कमरे में लोकेंद्र बिस्तर पर लेटा था। बेटे को जगाने के लिए पिता नंदलाल ने कोशिश की। लेकिन, उसने प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद वे पड़ोसी की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, तभी उसके गले पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान दिखे। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights