फ़रवरी मार्च 2024 में होंगे कुंडेश्वर मंदिर की चुनाव

[metaslider id="122"]

*फरवरी-मार्च 2024 मे होगे कुण्डेश्वर मंदिर ट्रस्ट के चुनाव*
*पंजीयक लोक न्यास से प्राप्त हुई निर्वाचन कराने की अनुमति, फरवरी माह में होगी न्यास की आमसभा तथा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ*
कविन्द पटैरिया/
कुण्डेश्वर :- टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की प्रबंध कारिणी समिति का निर्वाचन जल्द ही माह फरवरी-मार्च 2024 तक पूर्ण करा लिया जावेगा। ज्ञातव्य रहे कि श्री 108 108 आशुतोष अपर्णा धर्म सेतु लोकन्यास कुण्डेश्वर (मंदिर ट्रस्ट) की प्रबंध कारिणी समिति का कार्यकाल 18 जून 2020 को समाप्त हो गया था। कार्यकाल समाप्ति के पूर्व कोविड-19 के संक्रमण से लॉकडाउन लागू हो जाने के कारण शासन द्वारा दिनांक 17.03.2020 से मंदिर बंद करा दिया गया था तथा न्यास की समस्त गतिविधियां एविं क्रयाकलाप पूर्णतः प्रतिबंधित थें। ऐसी विषम परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये लोक न्यास प्रबंध कारिणी समिति ने दिनांक 08.05.2020 को बैठक मे निर्वाचन कराने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर श्रीमान पंजीयक लोकन्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी टीकमगढ़ को पत्र क्रमांक/7/दिनांक 09.05.2020 प्रेषित कर निर्वाचन के संबंध में समुचित आदेश एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया था। जिस पर कार्यवाही करते हुये श्रीमान पंजीयक लोकन्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टीकमगढ़ ने पत्र क्रमांक /21/पंजीयक लोक न्यास/2020/दिनांक 16.05.2020 द्वारा लोकन्यास की वर्तमान समिति को आगामी आदेश तक देख-रेख हेतु कार्यकारी समिति के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया था। तब से लोकन्यास की कार्यकारी समिति अपना कार्य कर रही है। पत्रो की प्रतियां संलग्न है।

वर्तमान में तथाकथित व्यक्तियों द्वारा, प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारियों पर मनमानी करने व ट्रस्ट के निर्वाचन न कराने के झूठे एवं निराधार आरोप लगाकर शिकायते तथा सोशल मीडिया पर मिथ्या खबरे चलाकर लोकन्यास तथा पावन तीर्थक्षेत्र की छवि धूमिल की जा रही है। जो पूर्णतः असत्य व निराधार है। लोकन्यास की प्रबंध कारिणी समिति द्वारा कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति सामान्य होने के पश्चात भी बीच में समय-समय पर श्रीमान पंजीयक लोकन्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी टीकमगढ़ को पत्र लिखकर न्यास के निर्वाचन कराने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया। लोकन्यास द्वारा विगत अक्टूबर 2023 में प्रेषित पत्र क्रमांक 25 दिनांक 05.10.2023 पर संज्ञान लेते हुये श्रीमान पंजीयक लोकन्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टीकमगढ़ ने पत्र क्रमांक 523/एस.डी.ओ./टी./2023-24 दिनांक 29.12.2023 द्वारा बॉयलॉज में दिये गये नियमानुसार श्री श्री 108 आशुतोष अपर्णा धर्मसेतु लोकन्यास कुण्डेश्वर की प्रबंध कारिणी समिति के निर्वाचन कराने की अनुमति प्रदान की है। जिसके पालन में कल दिनांक 03.01.2024 को लोकन्यास कुण्डेश्वर की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में माह फरवरी 2024 में लोकन्यास की आमसभा बुलाकर निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर निर्वाचन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट कुण्डेश्वरधाम की प्रबंध कारिणी का निर्वाचन मार्च 2024 तक पूर्ण हो जायेगा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights