ब्यावर में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, इशिका जैन ने दी बधाई

[metaslider id="122"]

ब्यावर जिले में कांग्रेस की जीत पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने जताई खुशी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

ब्यावर। जिले की सात पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्यावर जिले में कांग्रेस को मिली जीत पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक इशिका जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को बधाई दी।


इशिका जैन ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और आमजन के समर्थन से पार्टी को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कार्यकर्ताओं के संघर्ष और उनकी एकजुटता का परिणाम हैं।
उन्होंने जीत के लिए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी आमजन की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास, जनहित और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करती रहेगी।
इशिका जैन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह और एकजुटता के साथ जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान किया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights