रिपोर्ट: देवेंद्र रघुवंशी, जिला ब्यूरो लोकेशन: गंजबासौदा, विदिशा स्लग: दशहरे पर रघुवंशी समाज ने किया शस्त्र पूजन, विधायक बोले- अब नशारूपी रावण का करना है अंत

[metaslider id="122"]

दशहरे पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, लेकिन आज समाज के सामने एक ऐसा रावण भी खड़ा है, जो युवाओं का भविष्य निगल रहा है। यह रावण नशे का है, जिसका अंत करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। यह बात विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने गंजबासौदा मं मंगलवार को बरेठ रोड स्थित रघुवंशी धर्मशाला में आयोजित रघुवंशी समाज के सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने समाजजनों से नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने और युवा पीढ़ी को इससे बचाने का संकल्प लेकर जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, परिषद के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। सभी ने शस्त्र पूजन में सहभागिता कर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया वहीं इस मौके पर लाइसेंसधारी शस्त्रधारियों ने भी नियमानुसार अपने शस्त्रों के साथ पहुंचकर पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले
रघुवंशी समाज के होनहार कंटेंट क्रिएटर लोकप्रिय युवा इन्फ्लुएंसर ग्राम गमाखर निवासी विपिन रघुवंशी एवं विक्रम रघुवंशी का राम नाम पट्टी का पहनाकर सम्मान किया।

ब्यावर श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने नरेश जाजड़ा, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्ष

 

मालूम हो कि दशहरा उत्सव के मौके पर अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों के साथ विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित प्रभात शर्मा और पंडित विकास मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। दशहरे के अवसर पर हुए इस आयोजन में समाजबंधुओं ने अपनी गौरवशाली क्षत्रिय परंपरा का स्मरण किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
घर-घर में बैठे नशारूपी रावण का अंत करना होगा। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कहा कि दशहरा हमें बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। आज नशा समाज के सामने बड़ी चुनौती है। यह युवाओं की जिंदगी, परिवारों की खुशियां और समाज का भविष्य बर्बाद कर रहा है। जिस तरह हम दशहरे पर रावण के पुतले का दहन करते हैं, उसी तरह हमें अपने घरों और समाज में मौजूद नशारूपी रावण को समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए परिवारों, समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सामाजिक एकता मजबूत करने और नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने पर भी जोर दिया।
जिले के अलावा प्रदेश भर में चल रही शस्त्र पूजन की श्रृंखला
रघुवंशी क्षत्रिय परिषद की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिषद के तत्वाधान में गंजबासौदा और गुलाबगंज में शस्त्र पूजन संपन्न हो चुका है सिरोंज और विदिशा में आयोजित हो रहा है। पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में गंजबासौदा में दूसरी बार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी समाज के पदाधिकारी, युवा इकाई के सदस्य, वरिष्ठजन और समाजबंधु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन रघुवंशी परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी ने किया, जबकि आभार रघुवंशी समाज के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह (पप्पू रामजी) ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के वरिष्ठ जन युवा जन मौजूद थे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights