हटा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हटा महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, 100 पौधे रोपे गए

[metaslider id="122"]

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हटा महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, 100 पौधे रोपे गए
*मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों ने लिया सहभागिता का संकल्प

हटा, दमोह। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड हटा की नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय, हटा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्रबंधन, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उमा देवी लालचंद खटीक जी रहीं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम पटेल जी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ नेमा, महामंत्री श्री रमाकांत सराफ,श्री मयंक पप्पू खटीक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री भोले ताम्रकार एवं श्री सोमिल हजारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक व महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश अहिरवार,आशा राठौर,व कालेज स्टाफ की उपस्थिति रही

100 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित परिसर का निर्माण करना तथा आमजन को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन, कर्मचारीगण, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों की उपस्थिति रही। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता श्री प्रिंस दीप खटीक, श्री नरेंद्र सिंह, श्री कृष्णकांत लखेरा एवं श्री सुनील सेन का विशेष सहयोग रहा।

विकासखंड हटा की नवांकुर संस्थाओं की ओर से ज्ञान पुंज निःशुल्क समाजसेवी संस्था, सेक्टर पाली से श्री सोनू पंडा; संत नामदेव शिक्षा समिति, सेक्टर हिनौता कलां से श्री सुरेश नामदेव; नर्मदा माधव युवक मंडल, सेक्टर हटा से श्री पुष्पेंद्र (मोनू) पांडे तथा श्री लखनलाल सेवा संस्थान, सेक्टर मडियादो से श्री जितेन्द्र राय की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती पुष्पा सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्रबंधन, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, नवांकुर संस्थाओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की।

यह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की भावना को साकार करते हुए सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

संदेश: “पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारा संकल्प है और उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी।”

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights