सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे बड़ी संख्या में नागरिक, समस्याओं का हुआ निराकरण

[metaslider id="122"]

हाटपीपल्या देवास म.प्र.
/नीरज सोलंकी

हाटपीपल्या। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय परिसर में सेवा सेतु अभियान अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभदिलाने की प्रक्रिया शुरू की।

शिविर में नायब तहसीलदार शीतल सोलंकी, सीएमओ सविता सोनी एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर सहित विभिन्न विभागों के
अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा पात्र आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की।

शिविर में नगर परिषद से संबंधित स्वास्थ्य, बिजली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा पशु चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा स्वरोजगार योजना, आवास योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, बिजली और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर ने कहा
कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपर्क का अवसर मिल रहा है।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लंबित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया/

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights