नीरज सोलंकी
हाटपीपल्या देवास म.प्र.
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में मंगलवार को पालक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करने के साथ पालकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष नरबत सिंह तलैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री रमेश संदुकलिया, पालक-शिक्षक संच के उपाध्यक्ष किशोर सिंह एवं राजेन्द्र सिंह सिसोदिया विशेष अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य एन.पी. सिंह ने की।
संवाद के दौरान तिमाही परीक्षा परिणाम की कक्षा-वार समीक्षा की गई। शिक्षकों ने छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति एवं परीक्षा प्रदर्शन की जानकारी पालकों के साथ साझा की। साथ ही छात्राओं की पढ़ाई को और बेहतर बनाने तथा पालकों एवं शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर तिमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं का अतिथियों द्वारा केसरिया दुपहृटा एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य एन.पी. सिंह ने कहा कि पालकों और शिक्षकों के आपसी सहयोग एवं मार्गदर्शन से छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को और बेहतर बनाया जा सकता है।
[metaslider id="122"]