एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया हाई सेकेंडरी स्कूल कोटा का निरीक्षण

[metaslider id="122"]

एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया हाई सेकेंडरी स्कूल कोटा का निरीक्षण

दमोह जिले के हटा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कोटा स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं विद्यालय के किचन का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार किया जा रहा था, किंतु रसोईघर में आवश्यक साफ-सफाई एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित स्व-सहायता समूह के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात विद्यालय की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया, जिसमें दो शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गणवेश एवं साइकिल वितरण की जानकारी भी प्राप्त की तथा नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत पंजीयन एवं नियमित प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि 15 अगस्त से पूर्व विद्यालय क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights