जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी की खुशियां मातम में तब बदल गईं, जब सालीबाड़ा गांव में नहर किनारे रील बना रहीं चार लड़कियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। मोबाइल कैमरे में यादें कैद करने की ये कोशिश जिंदगी की आखिरी रील साबित हुई।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। गांव में एक शादी समारोह में आई पांच लड़कियां नहर पर नहाने गई थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़े होकर रील बनाते समय एक लड़की का पैर फिसला और उसे बचाने के चक्कर में तीनों सहेलियां एक-एक कर गहरे पानी में समा गईं। एक लड़की, जिसे तैरना आता था, वह संघर्ष कर बाहर निकल आई, लेकिन बाकी तीन को मौत की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। वहां मौजूद लोगों ने साड़ी फेंककर उन्हें बचाने की जीतोड़ कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना क्रूर था कि लड़कियां हाथों से छूट गईं।
SDRF और पुलिस की टीम ने घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद 16 वर्षीय शीतल और 14 वर्षीय सानिया के शव घटनास्थल से 1 किमी दूर बरामद हुए। 14 साल की तनु अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रील बनाने का यह जुनून एक बार फिर मातम की वजह बना है। अपील है कि खतरनाक जगहों पर मोबाइल और कैमरे के क्रेज से बचें, क्योंकि जिंदगी की कीमत एक लाइक या व्यू से कहीं ज्यादा है। 🙏 #MPKiBaat #jabalpur #reelsviralシ #girlwashed #MPNews #bargidam #fourgirls #MadhyaPradesh
[metaslider id="122"]