Madhya Pradesh: इंदौर के राजेन्द्र नगर में एक महिला ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। कुछ ही माह बाद पति दहेज को लेकर परेशान कर मारपीट करने लगा। मायके गई तो वापस बुलाने के लिए फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
राजेन्द्र नगर पुलिस ने 22 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति देवी सिंह पुत्र रूप सिंह वसुनिया, निवासी बड़की चौकी बड़वाह जिला खरगोन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी देवीलाल से मार्च 2022 में कोर्ट में हुई थी। कुछ दिनों बाद देवी सिंह ने मारपीट की। तो उसका विरोध किया। उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। देवी सिंह ने कहा कि माता-पिता से रुपए लेकर आ, नहीं तो मायके चली जा। उनसे परेशान होकर माता-पिता के यहां आ गई। इसके बाद पति ने फोटो वायरल करना शुरू कर दिए। इसके बाद कहने लगा कि उसके कुछ अश्लील फोटो भी रखे हैं। जिसे वह वायरल कर देगा। इससे काफी बदनामी होगी। वह बार-बार मैसेज और कॉल कर फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। देवी सिंह का कहना है कि रुपए लेकर नहीं आएगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। फोटो वायरल होने के बाद जीने का मन नहीं करेगा।
[metaslider id="122"]