नीरज सोलंकी
हाटपीपल्या देवास म.प्र.
देवास में मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार; मवेशियों और पिकअप समेत ₹4.40 लाख का सामान जब्त
3 आरोपी गिरफ्तार; मवेशियों और पिकअप समेत ₹4.40 लाख का सामान जब्त
देवास जिले के कमलापुर में पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन मवेशी, जिनमें एक बछड़ा भी शामिल है, और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.40 लाख रुपए बताई गई है।
CCTV से मिला सुराग
क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं के बाद कमलापुर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पिकअप में ले जाते थे मवेशी
पूछताछ में आरोपियों ने मवेशी चोरी करना कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे सड़क और आसपास के इलाकों में घूमने वाले मवेशियों को चुराकर पिकअप में भर लेते थे। इसके बाद उन्हें बड़वानी ले जाकर वहां के हाट बाजारों में बेच देते थे।
आरोपियों को जेल भेजा
पुलिस ने बरामद तीनों मवेशियों को सुरक्षित चंद्रकेश्वर गौशाला पहुंचा दिया है। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
[metaslider id="122"]