दूध निकालने और रास्ते को लेकर विवाद: दो पक्षों में मारपीट, कुल्हाड़ी और और डंडे चले; पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज किए

[metaslider id="122"]

नीरज सोलंकी
हाटपीपल्या/मध्यप्रदेश

देवास जिले के हाटपीपल्या में दूध निकालने, खेत के रास्ते और कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के लकड़ी के हत्थे से मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

दूध निकालते समय हुआ विवाद

सोबाल सिंह और उनकी चाची बबीता घर पर भैंस का दूध निकाल रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी के लकड़ी के हत्थे से हमला करने का आरोप है। इसमें सोबाल सिंह और बबीता के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। परिजनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। शिकायत में जाते समय खेत के रास्ते से निकलने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

उनकी पत्नी बबीता सुबह दूध निकाल रही थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर डंडों और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई। शिकायत में बबीता के सिर, घुटनों, हाथ और कान में चोट लगने की बात कही गई है। घर के सामने कचरा डालने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज

नेवरी पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे जांच की जा रही है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights