एनआरएक्स सहित अन्य दो दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिये गए दवाइयों की गुणवत्ता जांच हेतु सघन निरीक्षण
====
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने हटा ब्लॉक में संचालित दवा दुकानों में विक्रय होने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांच हेतु सघन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर विक्रय की जाने वाली एनआरएक्स दवाइयों क्लोनाज़ेपाम, अल्प्राजोलम, एस्सिटलोप्रॉम, के क्रय – विक्रय का रिकॉर्ड मांगा गया एवं एनआरएक्स सहित अन्य दो दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिये गए ।
इसके अतिरिक्त चंडी जी वार्ड में स्थित ओम मेडिकोज एंड डिस्ट्रीब्यूटर एवं कर्मा मेडिकोज पर भी गर्भपात में उपयोग होने वाली किट एवं कोडीन फास्फेट घटक युक्त दवाइयों के क्रय – विक्रय रिकॉर्ड एवं फार्मासिस्ट की उपस्थिति, लाइसेंस की वैधता,एक्सपायर्ड दवाइयों की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त दोनों फर्मो पर विक्रय होने वाले कोडीन कॉन्टेनिंग सिरप के क्रय विक्रय रिकॉर्ड लिये गए। निरीक्षण के दौरान सभी केमिस्ट को एचएफआर एवं एचएफआर आईडी बनाने हेतु भी निर्देशित किया।
[metaslider id="122"]