कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, राहुल गांधी और अन्य सांसदों पर कार्यवाही के विरोध में मनाया काला दिवस

[metaslider id="122"]

नीरज सोलंकी (सेंधव)
हाटपीपल्या मध्यप्रदेश

नगर में कांग्रेस द्वारा रोष मार्च एवं काला दिवस राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के विरोध में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और बैनर लेकर भगत सिंह चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक एक आक्रोश मार्च निकाला।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की ।
पूर्व कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने इस पूरे विरोध प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के द्वारा ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा हैं । जिसमें राहुल गांधी और अन्य सांसदों की गिरफ्तारी हुई थी। उसी के विरोध में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काला दिवस मनाया गया।
इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश तंवर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कान्हा मिस्त्री, पार्षद प्रतिनिधि अजीत राजावत, पार्षद हारून मंसूरी, पिंकेश गामी, भरत भीलवाड़ा, अंकुर अंतर सिंह भंडारी, मनोहर भाटिया, कृष्णकांत यादव, कांतिलाल मुकाती एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights