देवास में सूखे जैसे हालात: राजवीर सिंह बघेल ने CM को लिखा पत्र; मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन करेंगे

[metaslider id="122"]

नीरज सोलंकी
हाटपीपल्या मध्यप्रदेश

हाटपिपलिया को सूखाग्रस्त घोषित करने और नर्मदा जल आपूर्ति की मांग: पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल ने सीएम को पत्र लिखकर दी आंदोलन की चेतावनी

मध्य प्रदेश के देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में कम बारिश के चलते सूखे जैसे हालात बन गए हैं। फसलों के नुकसान और पेयजल संकट को देखते हुए पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर राजवीर सिंह बघेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक मांग-पत्र भेजा है। उन्होंने हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र को अविलंब ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करने और नर्मदा पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा जल्द शुरू करने की पुरजोर मांग की है।

पर्याप्त बारिश न होने से फसलें प्रभावित
पत्र के जरिए राजवीर सिंह बघेल ने अवगत कराया है कि इस वर्ष हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। इसके चलते किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और पूरे क्षेत्र में सूखे के हालात निर्मित हो गए हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर आवश्यक राहत और मुआवजा सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

नर्मदा पाइपलाइन से तुरंत पानी देने की मांग
मांग-पत्र में आगे कहा गया है कि जिन इलाकों में नर्मदा पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है और पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां पानी की आपूर्ति और सिंचाई सुविधा अति शीघ्र प्रारंभ की जाए। इससे किसानों को योजना का वास्तविक लाभ मिलेगा और उनकी बची हुई फसलों को राहत मिल सकेगी।

मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा समय रहते इन मांगों पर कोई उचित और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो किसानों एवं क्षेत्रवासियों के हित में उग्र चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights